Friday, 20 December 2019

दूसरों का भविष्य संवारने का सशक्त माध्यम #network_marketing

दूसरों का भविष्य संवारने का सशक्त माध्यम
#networkmarketing #digitalmarketing
 यदि आप नेटवर्क मार्केटिंग के तीन सबसे सशक्त लाभ मुझसे पूछें तो “परहित” उनमें से एक होगा । आइये, समझे कैसे हम दूसरों को नवजीवन देने का माध्यम बन सकते है । यदि आप दुकानदार है या प्रोफेशनल है और आप कुछ लोगों की मदद करना चाहते है तो आप क्या करेंगे । अधिक से अधिक उन्हें कुछ धन या सामान दे देंगे परन्तु उनकी भी एक सीमा होगी । आप उन्हें अपने साथ अपनी दुकान में तो नहीं बिठाये गई । दान या मदद भी आप एक निश्चित सीमा तक ही कर पायेंगे । वहीं दूसरी ओर यदि आप नेटवर्क प्रणाली का हिस्सा है तो आप हजारों लोगों का जीवन बदल सकते है । आप अपने लाभ की बात भूल जाइये, 
इस बिजनेस के माध्यम से आप टूटे हुये, तनावयुक्त आम लोगों को जीवन जीने की संजीवनी दे सकते है । संख्या एक हो, एक हजार हो, एक लाख हो या एक करोड़, आप अपनी योग्यता से दूसरों को प्रेरित करके उनका भविष्य संवार सकते है । एक नया रास्ता दिखाकर आप अपनत्व और उत्साह से उनमें जीवन का मकसद पैदा कर सकते है । इस अद्भुत व्यवसाय में आप दूसरों को सफल बनाकर अपनी सफलता भी सुनिश्चित करते है ।

Thursday, 19 December 2019

नेटवर्कर्स की कुंडली कभी खराब नहीं होती

नेटवर्कर्स की कुंडली कभी खराब नहीं होती 

एक बड़ी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के दो सैद्धांतिक और बुद्धिमान डायमंड स्तर के लीडरों के साथ नागपुर में गत दिनों मेरी मीटिंग चल रही थी । वे अपने संस्थान में विभिन्न विषयों पर सेमिनार हेतु चर्चा कर रहे थे । बात ज्योतिष और कुंडलियों की और घूम गई ।
 उनमें से एक ने कहा कि नेटवर्कर्स की कुंडली कभी खराब नहीं होती । मैंने हैरानी से पूछा- क्यों? उन्होंने कहा- यदि हमारी कुंडली में टाइम खराब भी चल रहा हो तो डाऊनलाइन में किसी न किसी का तो अच्छा चलेगा ही । पूरे नेटवर्क में चंद डाऊनलाइन की कुंडली ठीक हो तो लीडर की कुंडली खराब हो ही नहीं सकती । सामान्य, लेकिन महत्त्वपूर्ण खोज थी मेरे लिये । चूंकि कुंडली और ज्योतिष के अनुसार काम करने वाले लोगों की तादाद आज भी भारत में बहुत है । ऐसे लोगों के लिये नेटवर्किंग एक उत्तम रास्ता है क्योंकि इसमें आपके भले के लिये बहुत सारे दूसरे लोगों का भाग्य भी काम करेगा

Network Marketing... A Freedom Marketing

आप अपने सी. ई. ओ है 




एक स्वतंत्र बिजनेस का प्रमुख, सर्वेसर्वा और मालिक कहलाने का आनंद ही कुछ और है । ना समय पर ऑफिस पहुँचने की झंझट, ना फाइलों या आदेशों का अम्बार, ना रोज की रिपोर्टिंग, ना अतिरिक्त कार्यों का दबाव, ऐसी किस्मत हम में से कौन नहीं चाहेगा । अपनी कंपनी का प्रमुख या C. E. O. बनने में, हो सकता है, आपको 20-30 साल लग जाएं, फिर भी बन पाएंगे या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं है । 
लेकिन आज नेटवर्क प्रणाली आपसे एक पेशकश कर रही है कि आप चाहें, तो अगले एक घंटे में स्वयं के जीवन के C. E. O. बन सकते है । बस आपको एक नेटवर्क प्रणाली पर आधारित कंपनी का चुनाव करना है, उससे जुड़ना है, और फिर अपने भाग्य निर्माता, नीति निर्माता सब आप स्वयं होगे । अपने काम करने के तरीके, किससे काम करना है किससे नहीं, भविष्य की योजनाएं और लक्ष्य, सब कुछ आप स्वयं निर्धारित कर सकते है । और यहाँ खुद का C.E.O बनने के लिये उम्र का बंधन नहीं है, चाहे आप 20 के हो या 60 के, इस प्रणाली में सबका स्वागत है । 

नेटवर्क मार्केटिंग 👉 न्यूनतम लागत, असीमित लाभ 👈

न्यूनतम लागत, असीमित लाभ 
यह ‘‘लागत'' शब्द मैं सिर्फ आर्थिक निवेश के लिये उपयोग नहीं कर रहा हूँ बल्कि उन कीमती वर्षों के लिये और जी तोड़ मेहनत के लिये भी कर रहा हूँ जो हम किसी भी व्यवसाय के लिये करते है । 
आज छोटा सा व्यापार भी लाखों की लागत चाहता है, बाजार में साख चाहता है । व्यापार शुरू करने के लिये एक ऑफिस या गोडाऊन, अनेक किस्म के कानूनी रजिस्ट्रेशन, फोन, फैक्स, स्टाफ, बिजली, प्रचार-प्रसार जैसे न जाने कितने किस्म के खर्च लगते है । हर किसी के पास इतना व्यय करने की क्षमता नहीं होती,
 
 सामान्य बिजनेस प्रणालियों में हम शायद ही कभी कोई ऐसा बिजनेस ढूँढ पायेगें जिसमें 10-15 हजार की लागत हो और असीमित लाभ हो, आय की कोई सीमा न हो । यह व्यापार नहीं, आर्थिक आजादी का माध्यम है । लेकिन ही, यह बिजनेस भले ही कम आर्थिक निवेश से शुरू होता हो लेकिन इसकी अन्य लागत बहुत है जैसे असीमित समर्पण, अनवरत प्रयास, पूर्ण निष्ठा, लगातार सीखना, डटे रहना... आदि-आदि । सार यह है कि प्रणाली आपसे आपके व्यक्तित्व की आंतरिक लागत मांगती है, आपके गुण मांगती है, वो सारे गुण चाहती है जो ईश्वर ने आपके अंदर कूट-कूटकर भरें है । यदि आप अपना जुनून देने को तैयार है तो फिर आर्थिक लागत के लिये निश्चिन्त हो जाइये । क्योंकि इससे कम लागत में आपके आसमानी सपनों को और कोई व्यापार पूरा नहीं कर सकता ।

नेटवर्क मार्केटिंग #एक_सच्चाई #Network_Marketing

एक सच्चाई
 यह बिजनेस प्रणाली उतनी आसान नहीं हैं जितनी यह प्रचारित की जाती है । कुछ अर्थशास्त्रियों का यह भी मानना है कि इसमें असफल होने वालों का प्रतिशत काफी ज्यादा होता है । लेकिन एक बात तय है कि प्रतिस्पर्धा, छंटनी, नीतियों में परिवर्तन, बाजार का उतार चढ़ाव जैसी बाहरी बातों से नेटवर्कर कभी प्रभावित नहीं होता । इतनी कम लागत में इतना बड़ा अवसर भी दूसरे किसी व्यापार में नहीं है, इसे आप धीरे- धीरे अपने वर्तमान कार्यक्षेत्र के साथ विकसित कर सकते हैं । इस प्रणाली में मुझे सबसे ज्यादा अच्छा यह लगता है कि स्वयं को सफल बनाने वाले भी आप होते हैं और असफल बनाने वाले भी आप, दूसरे आपके भविष्य को सुखद या दुःखद नहीं बना सकते ।

नेटवर्क मार्केटिंग या एमएलएम क्या है? What is Network Marketing or MLM in Hindi?

नेटवर्क मार्केटिंग या एमएलएम क्या है? What is Network Marketing or MLM in Hindi?

नेटवर्क मार्केटिंग या MLM एक सोचा समझा बिज़नेस प्लान या माध्यम होता है जिसकी मदद से सभी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनीयाँ अपने उत्पादों(Products) को बेचते हैं। अगर हम देखें तो नेटवर्क मार्केटिंग एक बहुत ही अच्छा बिजनेस या उद्योग है।

परंतु कुछ झूठे और धोखेबाज नेटवर्क मार्केटिंग कंपनियों के कारण नेटवर्क मार्केटिंग का नाम बदनाम हो गया है। कुछ MLM कंपनियां लोगों के पैसे लूटकर घोटाला कर देती है जिसके कारण सभी नेटवर्क मार्केटिंग कंपनियों का नाम बदनाम हो जाता है।

नेटवर्क मार्केटिंग में व्यक्ति सीधे कंपनी से जुड़ कर सामान(उत्पाद) को उपभोक्ता तक पहुँचाते हैं। नेटवर्क मार्केटिंग के व्यापार में इतनी शक्ति है की इसके माध्यम से हजारों-लाखों लोग जल्द से जल्द करोड़पति बन सकते हैं।

Privacy policy



Policy Statements

The owner of this "Digital Learning" blog does not share personal information with third-parties nor does moneyconnexion0.blogspot.com store information is collected about your visit for use other than to analyze content performance through the use of cookies, which you can turn off at anytime by modifying your Internet browser’s settings. The owner is not responsible for the republishing of the content found on this blog on other Web sites or media without permission.

Blog Comments Policy

The owner of this blog reserves the right to edit or delete any comments submitted to this blog without notice due to;

1. Comments deemed to be spam or questionable spam

2. Comments including profanity

3. Comments containing language or concepts that could be deemed offensive

4. Comments that attack a person individually

This privacy policy statements is made on 19dec 2019 and may have a change on the futures with or without notice. You should read this privacy policy on this page on the futures when updated.

Thanks for reading 🙏

हार्डवेयर और नेटवर्किंग क्या है ?? what is hardware and networking ?? #hardware and #networking

Hardware and Networking courses Many Indian students are well aware of these courses. Their advertisement keeps appearing on New...